संदेश

फ़रवरी, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पेट भी सोचता होगा बेचारा!!

च्विंगम चबाते वक्त पेट भी सोचता होगा साला क्या खा रहा है जो नीचे नहीं आ रहा 

वैलेंटाइन डे!!

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रैंड नहीं है तो उदास काहे होते हो  गांधी जयंती पर गांधी जी कहाँ होते है

6 बजे का अलार्म!!

6 बजे का अलार्म लगा के 5:59 पे उठ के उसे बंद कर के वापिस सोने में ऐसी फिलिंग आती है जैसे बम डिफ्यूज कर दिया हो 

अर्ज़ किया है!!

         अर्ज़ किया है जिस ने जल्द बाज़ी में शादी की उसने अपना जीवन बिगाड़ लिया             वाह! वाह !             वाह! वाह ! और जिस ने सोच समझ कर की उसने कौनसा तीर मार लिया

भयानक मज़ाक!!!

एक बार एक पति- पत्नी बगीचे में हाथ में हाथ डाले घूम रहे थे उसी टाइम एक शरारती बच्चा वहां से गुज़रा और बोला, अंकल कल वाली ज़्यादा मस्त थी पति चार दिन से ख़ाली पेट उस बच्चे को बगीचे में ढूंढ रहा है 

कुछ अमीरों की चर्चा चल रही थी!!!

किसी ने कहा मेरा बाथरूम 10 लाख का तो किसी ने 20 लाख का, तो किसी ने 50 लाख का बताया और जब यही बात किसी गाँव के आदमी को पूछी गई, तो उसने बताया जहां में सुबह लोटा ले के जाता हूं, उस खेत की कीमत 7 करोड़ है और ऐसे बाथरूम तो हम रोज़ बदलते है

हर तरफ पढ़ाई का साया है!!

हर तरफ पढ़ाई का साया है हर पेपर में ज़ीरो आया है हम तो युहीं चले जाते है, बिना मुँह धोये ही और लोग कहते है साला रात भर पढ़कर आया है 

भूतों का रोज़गार!!

एक समय था, जब रात के 12 बजे भूतों का राज हुआ करता था पर Whatsapp और Facebook ने इनका भी रोज़गार छीन लिया 

आज की नारी सब पर भारी!

सास - मुझे जल्दी ही पोता चाहिए बहु - पहले बोलना चाहिए था ना          साथ में ले आती 

औरतें किसकी बातें ध्यान से सुनती हैं!

दुनिया में तीन ही लोग हैं, जिनकी बातें औरतें ध्यान से सुनती और मानती हैं        1. टेलर        2. फोटोग्राफर        3. ब्यूटी पार्लर वाली बाकि तो वो किसी के बाप की भी नहीं सुनती

लड़कियों की गलती!

         99% लड़कियां कभी अपनी गलती नहीं मानती बाकी रही 1% गलती मान भी लें तो आधे घंटे बाद कह देती है कि "गलती वैसे तुम्हारी ही थी" 

गुरु देवी!!

पति ने देखा कि पत्नी के पैरों के पास एक नागिन गुज़र रही है पति धीरे से बोला - "डस ले, डस ले" नागिन - कमीने चरण स्पर्श करने आई हूँ               गुरु देवी है हमारी

सरसों का साग!!

अगर "सरसों का साग" दो दिन पुराना हो तो उसे "परसों का साग" कहा जाएगा !!

सुंदर गर्लफ्रेंड!!

गर्लफ्रेंड कितनी भी सुंदर क्यों न हो माँ और बहन को तो वो बंदरिया ही नज़र आती है 

एकवचन, बहुवचन और प्रवचन में फर्क

टीचर - एकवचन, बहुवचन और प्रवचन में क्या फर्क है? छात्र - जब पति बोले एकवचन, बहु बोले वह बहुवचन और सास बोले तो वह होता है प्रवचन

मोहब्बत तो कभी भी करो यार

संता - मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद बंता - कभी भी करो यार, पर बीवी को पता नहीं चलना चाहिए

किस्मत वाला है पप्पू!!

एक साइकल वाले ने पप्पू को टक्कर मार दी साइकल वाला - भाई साहिब आप बहुत किस्मत वाले हो पप्पू - एक तो तुमने मुझे टक्कर मारी और फिर कहते हो कि मैं बहुत किस्मत वाला हूँ साइकल वाला - क्योंकि आज छुट्टी है, तो साइकल चला रहा हूँ, वैसे मैं ट्रक चलाता हूँ 

क्या शादीशुदा आदमी अब घर भी न जाए

जहां इज़्ज़त न मिले वहां कभी नहीं जाना चाहिए तो क्या कोई शादीशुदा आदमी शाम को अपने घर भी न जाए 

वाह!! गधे की उम्मीद!!

गधा - मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है कुत्ता - तुम भाग क्यों नहीं जाते? गधा - मालिक की खूबसूरत लड़की जब पढ़ाई नहीं करती तो, मालिक कहता है कि तेरी शादी गधे से करा दूंगा       बस इसी उम्मीद से टिका हूँ

छिपकली कॉकरोच को पकड़ लाएगी!!

डॉक्टर - जब आपको पता था कि छिपकली आपके मुंह में घुस रही है, तो आप चुप क्यों थे? मरीज़ - इससे पहले मुंह में कॉकरोच गया था, तो मुझे लगा कि छिपकली उसे पकड़ कर बहार लाएगी☺☺

अगर मैं आई लव यू बोलू तो!!

लड़का - आई लव यू लड़की - अगर मैं भी आई लव यू बोलू तो तुम्हें कैसा लगेगा? लड़का - मैं तो खुशी से मर जाऊंगा लड़की - जा नहीं बोलती, जी ले अपनी जिंदगी

दिल की तमन्ना है!!

बॉयफ्रैंड (गर्लफ्रैंड से) दिल की तमन्ना है कि तुझे पलकों पर बिठाऊं  पर तू 72 किलो की है, ये दिल को कैसे समझाऊं☺☺

दारू की बोटल टूट गयी तो!!

मैंने एक्टिवा से घर जाते वक्त दारू की एक बोटल खरीदी, और घर पर जाने लगा… अचानक मेरे दिमाग में ये ख्याल आया कि, अगर रास्ते में कही एक्टिवा गिर गयी और बोटल टूट गयी तो फिर क्या पियूंगा? इसीलिए मेंने एक्टिवा रोककर बोतल निकाली और पूरी बोटल वहीं पी गया… आपको यकीन नहीं होगा कि मेरा निर्णय बिलकुल सही निकला...... एक्टिवा रास्ते में 4 बार गिरी…