संदेश

hindi chutkule लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक बच्चा रो रहा था......

एक बच्चा रो रहा था, उसके पिता ने रोने का कारण पूछा तो बच्चा बोला- 10 रुपये दो, तब बताऊंगा... पिता ने बेटे को 10 रुपये दे दिए और कहा- अब बताओ बेटे! तुम क्यों रो रहे थे? बच्चा बोला - मैं तो 10 रुपये के लिए ही रो रहा था, अब मिल गया!!! 

पत्नी ने अपने पति का मोबाइल चेक किया तो......

पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया तो उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...  आंखों का इलाज होठों का इलाज दिल का इलाज पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'!!!

पति ने शौक-शौक में व्रत रख लिया...

पति ने शौक-शौक में व्रत रख लिया... उसने अपने बीवी से कहा - देखना सूरज डूबा क्या?  बीवी - नहीं... कुछ देर बाद पति ने दोबारा कहा - देखो डूबा कि नहीं?  बीवी -  नहीं, अभी नहीं डूबा... पति (झल्लाकर) - लगता है मुझे साथ लेके ही डूबेगा...!!! 

संता घबराया हुआ सा पुलिस स्टेशन जा रहा था...

संता - मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं... बंता - क्यों भाई, तुमने क्या किया? संता - मैंने अपनी बीवी के सर पे जोर से डंडा मार दिया था... बंता - तो वो मर गयी क्या? संता - नहीं बच गयी और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी!!! 

लॉटरी का आधा पैसा!!

पति - मेरी लॉटरी लग जाये तो क्या करोगी?  पत्नी - आधा पैसा लेके हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी।  पति - 100 रुपये की लगी है,  ये ले 50 और निकल जा...!!!

बच्चा बड़ा होकर पायलट....

बच्चा - मम्मी मैं बड़ा होकर पायलट बनूंगा... और अपने घर के ऊपर प्लेन उड़ाऊंगा।  मम्मी - लेकिन मुझे कैसे पता चलेगा कि वो तुम्हारा ही प्लेन है?  बच्चा - मैं घर पर बम गिरा के जाऊंगा...!!!

पत्नी आपका कहना नहीं मानती तो..

अगर आपकी पत्नी आपका कहना नहीं मानती है तो... इतना ध्यान से मत पढ़ो… किसी की नहीं मानती... इसका कोई इलाज नहीं है!!! 

सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं....

पप्पू - पता है, सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं... गप्पू - वो कैसे?  पप्पू - क्योंकि, वो सदा घर से बाहर ही होते हैं,  घर में रहेंगे तो मगजमारी होगी!!!

दूध वाले हड़ताल करते हैं तो!!

पप्पू गुस्से में बैंक से बाहर निकलते हुए बड़बड़ा रहा था... दूध वाले हड़ताल करते हैं तो दूध सड़क पर फेंक देते हैं... टमाटर वाले हड़ताल करते हैं तो टमाटर सड़क पर फेंक देते हैं... न जाने बैंक वालों को कब अक्ल आयेगी!!! 

विदेशों और भारत के घर!!

विदेशों में - किचन, बैडरूम, गेस्ट रूम, स्टोर रूम !! भारत में - पापा का कमरा, छोटा कमरा, बड़ा कमरा, भगवान वाला कमरा !!

चीन के बच्चों के नाम!!

चीन में बच्चे का नाम रखने के लिए स्टील का बर्तन ज़मीन पर पटका जाता है..! फिर उससे जो आवाज़ आती है ...! वह नाम रखा जाता है, जैसे कि ... टिंग, टोंग टुंग ........!!

एक जमाना था!!

एक जमाना था....... जब मोबाइल गिरता था, तो बैटरी बहार आ जाती थी ! अब मोबाइल गिरता है, तो........ कलेजा, फेफड़े, लिवर, किडनी सब बहार आ जाती हैं !!

ये है भारतीय बच्चे !!

एक अमेरिकी ने एक भारतीय बच्चे से पूछा - तुम कितने साल के हो ?? भारतीय बच्चा - घर में 14, स्कूल में 12, बस में 10, ट्रेन में 7 और फेसबुक पर 18 !!

चाय ही सब कुछ है!!

चाय क्या है? चाय एक भावना है, खुशी में चाय, दुःख में चाय टेंशन में चाय, गुस्से में चाय, ब्रेकअप के बाद चाय डेट पर चाय, चाय के बाद चाय!!!

पहले प्यार अंधा था!!

प्यार पहले अंधा था, लेकिन फिर उसने अपना इलाज करवा लिया अब वो शक्ल भी देखता है और बैंक बैलेंस भी......

ठरकी जीजा!!

साली को देख कर हर जीजा के मन में सास के प्रति ये खुन्नस ज़रूर रहती है जब आपके यहां रसगुल्ला था, तो हमें दहीबड़ा क्यों पकड़ा दिया!!

सुंदर गर्लफ्रेंड!!

गर्लफ्रेंड कितनी भी सुंदर क्यों न हो माँ और बहन को तो वो बंदरिया ही नज़र आती है 

रिश्तेदारों को लगने वाली आग!!

टीचर - आग क्या है स्टूडेंट - आग वो है, जो आपकी लव मैरिज का सुनते ही आपके रिश्तेदारों को लगती है☺☺

ये सबको पागल करेगा!!

डॉक्टर - तुम पागल कैसे हुए❓❓ पागल - मैंने एक विधवा से शादी की😁😁 उसकी जवान बेटी से मेरे बाप ने शादी कर ली😒😒 इस तरह मेरा बाप मेरा दामाद बन गया😌😌 और मेरी बेटी मेरी माँ बन गई👩 उनके घर बेटी हुई, तो वो मेरी बहन हुई👰

भैंस की पूंछ!!!

टीचर - भैंस पूंछ क्यों हिलाती है🐂🐂 पप्पू - क्योंकि पूंछ में इतनी ताक़त नहीं होती😈😈             कि वो भैंस को हिला सके😂😂😂