संदेश

desi funny jokes लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंटरनेट का भूत!!!

संता के सिर पर इंटरनेट का भूत इस कदर सवार है कि… मेडिकल स्टोर वाले से 500mg की गोली न मांगकर  500MB की गोली मांग रहा था!!! 

बीमार बीवी की शायरी...

तबीयत खराब थी, ना कोई दवा काम आयी,  ना कोई ताबीज काम आया…!  फोन कर के पति से लड़ी,  फिर जाकर थोड़ा आराम आया…!!! 

शुगर!!!

पति ( अपनी डायबिटीज पीड़ित बीवी से) - सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे! मानना पड़ेगा!!! बीवी (खुशी और गर्व के साथ) - वो तो है!! पर किस बात पर?? पति - शरीर में इतनी 'शुगर' है पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो!!!

शांति से बात कीजिये!!!

बैंक मैनेजर - कैश खत्म हो गया है कल आना संता - लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिये मैनेजर - देखिये आप गुस्सा मत करिये, शांति से बात कीजिये... संता - ठीक है बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूंगा ! 

'मोहब्बत' बोझ लगे तो बता देना!!

ब्वॉयफ्रेंड - जब तुम को मेरी 'मोहब्बत' बोझ लगे तो बता देना...?  गर्लफ्रेंड - क्यों, क्या करोगे फिर?  ब्वॉयफ्रेंड - मैं चुपचाप दूसरी से सेटिंग कर लूंगा...!!!

खौफ!!

पप्पू - पता है, कुछ औरतें अपने बच्चों को तेज आवाज में क्यों डांटती हैं? गप्पू - नहीं, बताओ क्यों? पप्पू - ताकि पतियों में भी खौफ बना रहे!!!

अंबानियों की शादी!!

ईशा अंबानी की शादी में हुए खर्च में मेरा भी योगदान है!! आखिर हम भी हर 3 महीने में अंबानी जी को 499 रूपये देते है!!

Mobile से आवाज़ !!

एक घंटा Mobile को ना छुओ, तो Mobile में से आवाज़ आती है की मालिक, ज़िंदा हो या चल बसे !!

विदेशों और भारत के घर!!

विदेशों में - किचन, बैडरूम, गेस्ट रूम, स्टोर रूम !! भारत में - पापा का कमरा, छोटा कमरा, बड़ा कमरा, भगवान वाला कमरा !!

चीन के बच्चों के नाम!!

चीन में बच्चे का नाम रखने के लिए स्टील का बर्तन ज़मीन पर पटका जाता है..! फिर उससे जो आवाज़ आती है ...! वह नाम रखा जाता है, जैसे कि ... टिंग, टोंग टुंग ........!!

ये है भारतीय बच्चे !!

एक अमेरिकी ने एक भारतीय बच्चे से पूछा - तुम कितने साल के हो ?? भारतीय बच्चा - घर में 14, स्कूल में 12, बस में 10, ट्रेन में 7 और फेसबुक पर 18 !!

हाय रे ये गरीबी !!

एक गरीब आदमी बोला - ऐसी ज़िंदगी से तो मौत अच्छी ! अचानक यमदूत आया और बोला - तुम्हारी जान लेने आया हूँ। आदमी बोला - लो अब गरीब आदमी मज़ाक भी नहीं कर सकता !!

आज कल बच्चे और हम!!

आज कल के बच्चे जो, फरमाइश करें फौरन मिल जाता है ! एक हम थे, जब तक एक घंटा ज़मीन पर नागिन डांस न कर लें, 4 थपड़ न खा लें, तब तक कुछ मिलता ही नहीं था !!

हरियाणवी दुकानदार!!

एक महिला हरियाणवी की किराना दुकान पर चाय पत्ती खरीदने गई महिला पंजाबी में बोलते हुए - लिपटण की चाह है ?? हरियाणवी दुकानदार - मन्ने तो ना है....     ......तन्ने है तो लिपट जा

कसम!!

रोटी के बाद सबसे ज़्यादा खाई जाने वाली चीज़ कसम है गुटखा अभी भी तीसरे नंबर पर है!

चाय ही सब कुछ है!!

चाय क्या है? चाय एक भावना है, खुशी में चाय, दुःख में चाय टेंशन में चाय, गुस्से में चाय, ब्रेकअप के बाद चाय डेट पर चाय, चाय के बाद चाय!!!

अंतिम शब्द?

वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द? पत्नी - मेरा चश्मा कहाँ है संगीता..... वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी? पत्नी - मेरा नाम रंजना है......

पहले प्यार अंधा था!!

प्यार पहले अंधा था, लेकिन फिर उसने अपना इलाज करवा लिया अब वो शक्ल भी देखता है और बैंक बैलेंस भी......

सिर्फ दारु चढ़ने तक!!!

एक शादी में DJ वाले ने दूल्हे से पूछा DJ कितनी देर तक बजाना है? दूल्हा - सिर्फ दारु चढ़ने तक, बाद में तो अपने दोस्त जेनरेटर की आवाज़ पर भी नाचेगें

बेचारे गाँव वाले!!!

एक बार एक दामाद, पहली बार अपने ससुराल गया सारा दिन बोर हो गया, तो गाँव वालों से पूछा - यहां कोई enjoy करने वाली चीज़ है क्या?? गाँव वाले - नहीं भाई, एक ही थी....वो भी तुम ले गए