संदेश

जून, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सरकारी बैंक के कर्मचारी!!

सरकारी बैंक के कर्मचारी बटन ढूंढ-ढूंढ कर इतनी Slow टाइपिंग करते है कि कई बार तो बटन खुद चिला देता है, इधर हूँ.........साले दबा मेरे को!!

बत्तमीज़ पप्पू!!

Pappu, बस में खड़ा था, ब्रेक लगी, तो एक लड़की पर जा गिरा! लड़की - बत्तमीज़, क्या कर रहे हो? Pappu - ITI........और आप ??

फेसबुक फ्रेंड का नाम सपना!!

डाकू (लड़की से) - तेरा नाम क्या है लड़की? लड़की - सपना ! डाकू - सपना तो मेरी एक फेसबुक फ्रेंड का भी नाम है, जा तुझे माफ़ किया।  डाकू (लड़के से) - तेरा नाम क्या है लड़के? लड़का - नाम तो मेरा चिंटू है, पर प्यार से लोग मुझे भी सपना कहते है!!

अंबानियों की शादी!!

ईशा अंबानी की शादी में हुए खर्च में मेरा भी योगदान है!! आखिर हम भी हर 3 महीने में अंबानी जी को 499 रूपये देते है!!

Mobile से आवाज़ !!

एक घंटा Mobile को ना छुओ, तो Mobile में से आवाज़ आती है की मालिक, ज़िंदा हो या चल बसे !!

लड़का - मैं आपकी बेटी से शादी!!

लड़का - मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूँ !! लड़की का पिता - कितना कमा लेते हो ?? लड़का - 18,000 रुपये महीना !! लड़की का पिता - 15,000 रूपये तो मैं अपनी बेटी को पॉकेट मनी देता हूँ !! लड़का - वो मिलाकर ही बोल रहा हूँ, अंकल !!

अरेंज मैरिज और लव मैरिज!!

Wife - आपको अरेंज मैरिज और लव मैरिज का मतलब पता है ?? Husband - हाँ पता है !! अरेंज मैरिज - जब आप चल रहे हो, तभी अचानक    से आपको सांप काट ले, तो अरेंज मैरिज है लव मैरिज - आप सांप खोजते हैं और उसके सामने नाच - नाच के कहते हैं, ले काट ले, ले काट ले, ये लव मैरिज है !!

विदेशों और भारत के घर!!

विदेशों में - किचन, बैडरूम, गेस्ट रूम, स्टोर रूम !! भारत में - पापा का कमरा, छोटा कमरा, बड़ा कमरा, भगवान वाला कमरा !!