संदेश

जुलाई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार!!!

पप्पू - दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? गप्पू - घरवाली पप्पू - कैसे? गप्पू - हफ्ते में तीन-चार बार तो मनाना ही पड़ता है!!!

शादी में दुल्हन का ब्वॉयफ्रेंड भी आया था...

दुल्हन का बाप - आप कौन हैं?  ब्वॉयफ्रेंड - जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था,  फाइनल देखने आया हूं!!!

संता का ज्ञान!!

संता अपने दोस्त को समझा रहा था... जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं... जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं... और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें 'पतिदेव' कहते हैं!!!

पुलिस दरवाजा खटखटाती हैं...

संता: - कौन दरवाजा खटखटा रहा हैं? पुलिस : हम पुलिस हैं,   दरवाजा खोलो! संता – क्यूं खोलू? पुलिस – कुछ बात करनी हैं!! संता : तुम लोग कितने हो...? पुलिस: - हम 3 हैं...!! संता: - तो आपस में बात कर लो,  मेरे पास टाइम नहीं है!!

पत्नी ने अपने पति का मोबाइल चेक किया तो......

पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया तो उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...  आंखों का इलाज होठों का इलाज दिल का इलाज पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'!!!

पप्पू उदास बैठा था...

गप्पू - क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है?  पप्पू - क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है... मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं, लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया...!!! 

पति ने शौक-शौक में व्रत रख लिया...

पति ने शौक-शौक में व्रत रख लिया... उसने अपने बीवी से कहा - देखना सूरज डूबा क्या?  बीवी - नहीं... कुछ देर बाद पति ने दोबारा कहा - देखो डूबा कि नहीं?  बीवी -  नहीं, अभी नहीं डूबा... पति (झल्लाकर) - लगता है मुझे साथ लेके ही डूबेगा...!!! 

संता घबराया हुआ सा पुलिस स्टेशन जा रहा था...

संता - मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं... बंता - क्यों भाई, तुमने क्या किया? संता - मैंने अपनी बीवी के सर पे जोर से डंडा मार दिया था... बंता - तो वो मर गयी क्या? संता - नहीं बच गयी और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी!!! 

लॉटरी का आधा पैसा!!

पति - मेरी लॉटरी लग जाये तो क्या करोगी?  पत्नी - आधा पैसा लेके हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी।  पति - 100 रुपये की लगी है,  ये ले 50 और निकल जा...!!!

बच्चा बड़ा होकर पायलट....

बच्चा - मम्मी मैं बड़ा होकर पायलट बनूंगा... और अपने घर के ऊपर प्लेन उड़ाऊंगा।  मम्मी - लेकिन मुझे कैसे पता चलेगा कि वो तुम्हारा ही प्लेन है?  बच्चा - मैं घर पर बम गिरा के जाऊंगा...!!!

भिखारी के पैसों से ऐश!!

भिखारी - क्या बात है साहब, पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे, बाद में 50 और अब बस 25 रुपये ही देते हैं? साहब - पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और अब एक बच्चा भी हो गया है। भिखारी - वाह साहब वाह! बहुत अच्छे,  पूरे परिवार को मेरे पैसों से ऐश करा रहे हो...!!!

पत्नी आपका कहना नहीं मानती तो..

अगर आपकी पत्नी आपका कहना नहीं मानती है तो... इतना ध्यान से मत पढ़ो… किसी की नहीं मानती... इसका कोई इलाज नहीं है!!! 

सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं....

पप्पू - पता है, सदाबहार लोग हमेशा सुखी होते हैं... गप्पू - वो कैसे?  पप्पू - क्योंकि, वो सदा घर से बाहर ही होते हैं,  घर में रहेंगे तो मगजमारी होगी!!!

इंटरनेट का भूत!!!

संता के सिर पर इंटरनेट का भूत इस कदर सवार है कि… मेडिकल स्टोर वाले से 500mg की गोली न मांगकर  500MB की गोली मांग रहा था!!! 

दूध वाले हड़ताल करते हैं तो!!

पप्पू गुस्से में बैंक से बाहर निकलते हुए बड़बड़ा रहा था... दूध वाले हड़ताल करते हैं तो दूध सड़क पर फेंक देते हैं... टमाटर वाले हड़ताल करते हैं तो टमाटर सड़क पर फेंक देते हैं... न जाने बैंक वालों को कब अक्ल आयेगी!!! 

बीमार बीवी की शायरी...

तबीयत खराब थी, ना कोई दवा काम आयी,  ना कोई ताबीज काम आया…!  फोन कर के पति से लड़ी,  फिर जाकर थोड़ा आराम आया…!!! 

पप्पू का लंच बॉक्स मास्टर जी ने खा लिया!!

मास्टर जी ने पप्पू का लंच बॉक्स खा लिया और बोले- बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे ना?  पप्पू (कुछ देर सोचने के बाद) बोला- नहीं मास्टर जी, मैं कह दूंगा कि कुत्ता खा गया था!!! 

दारु पीते हुए 3 दोस्त...

पहला दोस्त - भाई बुलेट से लद्दाख चलेंगे। दूसरा दोस्त - हां भाई बिल्कुल चलेंगे। तीसरा दोस्त - यार, पर अपने पास तो साइकिल भी नहीं है। पहले दोनों दोस्त - कमीने हमें पता था, तू दारु पी ही नहीं रहा, सिर्फ नमकीन खा रहा है...!!!

शुगर!!!

पति ( अपनी डायबिटीज पीड़ित बीवी से) - सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे! मानना पड़ेगा!!! बीवी (खुशी और गर्व के साथ) - वो तो है!! पर किस बात पर?? पति - शरीर में इतनी 'शुगर' है पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो!!!

शांति से बात कीजिये!!!

बैंक मैनेजर - कैश खत्म हो गया है कल आना संता - लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिये मैनेजर - देखिये आप गुस्सा मत करिये, शांति से बात कीजिये... संता - ठीक है बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूंगा ! 

बुरा वक्त आ रहा है!!!

पत्नी - अगर मैं वक्त होती तो लोग मेरी कितनी कदर करते। पति - नहीं, लोग तुम्हें देखकर डर जाते। पत्नी - वो क्यों? पति- लोग कहते देखो, 'बुरा वक्त आ रहा है'!!!

घर को स्वर्ग बनाओ!!!

पत्नी - तुम्हारे इस नर्क में तुम्हारी गुलामी करते-करते मैं तंग आ गई... लगता है पिछले जन्म में मैंने बहुत बुरे कर्म किए होंगे! पति - तो अब तो अच्छे कर लो... मायके जाओ और मेरे घर को स्वर्ग बनाओ!!! 

'मोहब्बत' बोझ लगे तो बता देना!!

ब्वॉयफ्रेंड - जब तुम को मेरी 'मोहब्बत' बोझ लगे तो बता देना...?  गर्लफ्रेंड - क्यों, क्या करोगे फिर?  ब्वॉयफ्रेंड - मैं चुपचाप दूसरी से सेटिंग कर लूंगा...!!!

खौफ!!

पप्पू - पता है, कुछ औरतें अपने बच्चों को तेज आवाज में क्यों डांटती हैं? गप्पू - नहीं, बताओ क्यों? पप्पू - ताकि पतियों में भी खौफ बना रहे!!!

इतनी अच्छी चटनी!!

पति - इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो? पत्नी - बनाते वक्त आपका ध्यान कर लेती हूँ, कूटने में आसानी होती है!!

2000 के नोट जैसा पति!!

पत्नी - आप भी ना, 2000 के नोट जैसे हो! पति (खुश होते हुए) - हाँ, वो तो है, पर कैसे? पत्नी - ना तो चेंज करा सकते है और ना ही फेंक सकते है!!