संदेश

पुलिस दरवाजा खटखटाती हैं...

संता: - कौन दरवाजा खटखटा रहा हैं? पुलिस : हम पुलिस हैं,   दरवाजा खोलो! संता – क्यूं खोलू? पुलिस – कुछ बात करनी हैं!! संता : तुम लोग कितने हो...? पुलिस: - हम 3 हैं...!! संता: - तो आपस में बात कर लो,  मेरे पास टाइम नहीं है!!

पत्नी ने अपने पति का मोबाइल चेक किया तो......

पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया तो उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...  आंखों का इलाज होठों का इलाज दिल का इलाज पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'!!!

पप्पू उदास बैठा था...

गप्पू - क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है?  पप्पू - क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है... मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं, लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया...!!! 

पति ने शौक-शौक में व्रत रख लिया...

पति ने शौक-शौक में व्रत रख लिया... उसने अपने बीवी से कहा - देखना सूरज डूबा क्या?  बीवी - नहीं... कुछ देर बाद पति ने दोबारा कहा - देखो डूबा कि नहीं?  बीवी -  नहीं, अभी नहीं डूबा... पति (झल्लाकर) - लगता है मुझे साथ लेके ही डूबेगा...!!! 

संता घबराया हुआ सा पुलिस स्टेशन जा रहा था...

संता - मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं... बंता - क्यों भाई, तुमने क्या किया? संता - मैंने अपनी बीवी के सर पे जोर से डंडा मार दिया था... बंता - तो वो मर गयी क्या? संता - नहीं बच गयी और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी!!! 

लॉटरी का आधा पैसा!!

पति - मेरी लॉटरी लग जाये तो क्या करोगी?  पत्नी - आधा पैसा लेके हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी।  पति - 100 रुपये की लगी है,  ये ले 50 और निकल जा...!!!

बच्चा बड़ा होकर पायलट....

बच्चा - मम्मी मैं बड़ा होकर पायलट बनूंगा... और अपने घर के ऊपर प्लेन उड़ाऊंगा।  मम्मी - लेकिन मुझे कैसे पता चलेगा कि वो तुम्हारा ही प्लेन है?  बच्चा - मैं घर पर बम गिरा के जाऊंगा...!!!